अवैध खनन से लदे दो वाहन जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन रोकने के लिए कई जगह चेकिंग की। इस दौरान आरे बाइपास पर चेकिंग के दौरान अवैध रेत से लदी पिकअप और डंपर को सीज किया गया है। इन वाहनों से रेत भी जब्त की है। पुलिस ने पिकप चालक मंडलसेरा निवासी मनोज सिंह मलड़ा, डंपर चालक नदीगांव निवासी मनोज राम को धर लिया। इसके अलावा आरे निवासी अरविंद खेतवाल, ग्राम द्वारसों निवासी नरेंद्र खेतवाल को सरयू नदी से अवैध तरीके से रेत निकालने में धर लिया। ब्यूरो