बागेश्वर के कांडा मार्ग पर टक्कर के बाद फंसे कैंटर और कार को अलग करने का प्रयास करते फायर सर्वि
बागेश्वर। कांडा मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर से जाम लग गया। करीब दो घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे रहे। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कांडा मार्ग पर गाड़गांव के पास कैंटर यूके 19सीए 0561 और कार यूके 02 बी 7005 आपस में टकरा गए। हादसे में कैंटर और कार एक-दूसरे को पास देते समय काफी करीब आ गए और कैंटर के एंगल कार में फंस गए। दोनों वाहनों के बीच सड़क में फंसने से जाम लग गया। स्थानीय लोगों से मामले की सूचना प्रशासन को दी।
प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उनके नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम मौके पर गई और आयरन कटर की मदद से कैंटर में लगे एंगल को काटने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने एंगल के नट खोलकर उन्हें अलग किया जिसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान करीब दो घंटे तक सड़क में जाम लगा रहा। फायर सर्विस की टीम में चंद्र प्रकाश, रवि सिंह राणा, भारत सिंह नेगी, सूर्य प्रकाश, सोहन लाल, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।