गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 1.921 किलोचरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
संयुक्त टीम ने बैजनाथ गेट के पास बिना नंबर वाली कार को रोका। वाहन में भूपाल राम (32) निवासी लीमा, ऐठाण और राजेश राम उर्फ सोनू (24) निवासी रतमटा, ऐठाण सवार थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद तलाशी ली तो भूपाल के पास से .589 ग्राम और सोनू के पास से 1.332 किलोग्राम चरस बरामद हुई।