तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी सीज
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने 430 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी सीज की गई है। नगर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को आरे बाईपास क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की गई। द्यागण बाईपास रोड पर दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। वाहन रोककर पूछताछ की गई। उनके कब्जे से 430 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम केशव पाल (24) निवासी वार्ड नंबर 2 शिव नगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, लक्षित गोगना (22) निवासी मकान नंबर 13 वार्ड नंबर 28 मेन मार्केट भल्ला मेडिकल गली के पास रुद्रपुर बताया। दोनों आरोपियों पर कोतवाली में 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया।