फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलम के भगवती मंदिर में चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
कपकोट के दुलम गांव में चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। दुलम गांव के भगवती मंदिर में सेंधमारी कर सोने के छत्र और चांदी के सिक्के चोरी करने का प्रयास किया गया है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने चोरी के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की गई सामग्री को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब सात बजे दुलम निवासी बलवंत सिंह कोरंगा अपनी बकरियों को लेकर घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने भगवती मंदिर में हल्की रोशनी देखी। उन्होंने घर आकर आसपास के लोगों को यह बात बताई और फोन के माध्यम से सूचना देकर ग्रामीणों को एकत्र किया। पुजारी लक्ष्मण सिंह कोरंगा सहित आठ-दस लोग मंदिर में गए तो वहां दो लोग चोरी करते हुए पकड़े गए। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ा और पुलिस को मामले की सूचना दी।
करीब नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लोगों के पास से मंदिर से चोरी किए गए सोने के दो छत्र और चांदी के सिक्के बरामद किए। पुलिस आरोपी रमेश सिंह कठायत (40) निवासी सड़कपुरा, पोस्ट बोनियां, जिला कैलाली, नेपाल हाल निवासी दुलम और कुंवर सिंह सोरागी ( 38)निवासी गुंठन, कर्मी को गिरफ्तार कर थाने लाई। आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 और 411 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने नेपाली मूल का नागरिक बिना सत्यापन कराए दुलम निवासी शेर सिंह के यहां रह रहा था। बिना सत्यापन बाहरी किरायेदार रखने पर ग्रामीण का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। इधर, सोमवार को ग्रामीण भगवत सिंह कोरंगा, बंटी कोरंगा आदि थाने पहुंचे और कहा कि गांव से मात्र 250 मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर में चोरी की घटना होना बेहद चिंताजनक है। बाहरी लोग गांव की ओर आ रहे हैं, उससे अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाहरी लोगों पर कड़ी नजर रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें