फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ढाई घंटे तक चली ओपीडी

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। संवाद। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दीपावली अवकाश के चलते जिला अस्पताल में दो घंटे की ओपीडी हो रही है। बुधवार को भी सुबह साढ़े दस बजे तक चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। हालांकि कुछ डॉक्टरों के अवकाश पर होने के चलते मरीजों को कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ओपीडी के बाद इमरजेंसी में मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दीपावली के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से मरीजों का आना शुरू हो गया था। साढ़े दस बजे तक ओपीडी में मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। अस्पताल में कुछ डॉक्टर अवकाश पर हैं, इसके चलते मरीजों को दिक्कत भी हुई।
मरीजों ने बताया कि अस्पताल के कुछ डॉक्टर छुट्टी पर गए हैं, जिसके कारण जांच कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में बुधवार का अस्पताल में मरीजों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

कोट
कुछ डॉक्टर अवकाश पर हैं लेकिन दो घंटे की ओपीडी के दौरान 60 मरीजों की जांच की गई। इमरजेंसी में भी मरीजों की जांच कर दवाइयां दी जा रही हैं। शुक्रवार तक छुट्टी पर गए डॉक्टरों के लौटने की उम्मीद है फिर ओपीडी की सेवाएं पूर्ववत सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. एलएस बृजवाल, प्रभारी, जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें