कपकोट के खाईबगड़ हादसे में घायल को अस्पताल लाते लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के गांसी मुनार मोटर मार्ग में खाईबगड़ के पास कार को पास देने में ट्रैक्टर पलट गया, हादसे में चालक और सहायक घायल हो गए।
स्थानीय निवासी भगवत सिंह कोरंगा ने बताया कि ट्रैक्टर बागेश्वर से मुनार की ओर जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में खाईबगड़ के पास ट्रैक्टर पलट गया। एक निजी वाहन के चालक ने ग्रामीण किशोर कुमार की मदद से घायलों को कपकोट सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों को गंभीर चोट नहीं है। उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक बरेली निवासी रवींद्र पटेल है जबकि सहायक पिथौरागढ़ निवासी विनोद बोरा हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।