मंगलवार की रात 8 बजकर 56 मिनट पर बागेश्वर की पिंडर घाटी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र चमोली जिले में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई।
पिंडर घाटी क्षेत्र चमोली जिले से लगा हुआ है। हालांकि जनपद के अन्य स्थानों पर भूकंप महसूस नहीं किया गया।