फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मकान पर गिरे पेड़ों को जेसीबी मशीन से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय अवस्था में रखा जा रहा है। फायर टीम ने उपराड़ा और धपोलासेरा में आवासीय भवनों पर गिरे पेड़ हटाए। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर सानिउड्यार के उपराड़ा और कांडा के धपोलासेरा में भारी पेड़ गिरने से दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। उपराड़ा में आवासीय भवन पर पेड़ गिरने की सूचना पर फायर रेस्क्यू टीम पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन ने जेसीबी की सहायता से भवन पर गिरे पेड़ को सुरक्षित रूप से हटाया। फायर रेस्क्यू टीम ने पत्थर और टीन से बने मकान में फंसे सामान को भी निकालकर मकान मालिक के सुपुर्द किया। धपोलासेरा में नंदन सिंह धपोला के आवासीय भवन पर गिरे तुन के पेड़ को वुडन कटर की सहायता से काटकर छत से हटाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें