देहरादून में जामवंत पुरस्कार से सम्मानित होते वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा। संवाद
बागेश्वर। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा को थर्ड आई पर्वतीय विकास शोध केंद्र देहरादून ने जामवंत सम्मान दिया है। उन्हें मंगलवार को देहरादून के वन भवन सभागार में आयोजित समारोह वन मंत्री सुबोध उनियाल और भारत सरकार के पूर्व सचिव और संस्था के सलाहकार डॉ. कमल टाउरी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में वन मंत्री के सलाहकार एसके सिंह, हिमालयन एवेंचर इंस्टीट्यूट मसूरी के निदेशक रिटायर्ड आईजी एसपी चमोली, रिटायर्ड आईएएस निवेदिता हरसन, कालसी के डीएफओ अविनाश कुमार, नेवी कमांडर सौरभ अग्रवाल, संस्था के सचिव डाॅ. अरविंद दरमोड़ा आदि मौजूद थे। संवाद