फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला जज समेत चार न्यायाधीशों का स्थानांतरण

Sat, 15 Apr 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर ने चारों स्थानांतरित न्यायाधीशों को समारोहपूर्वक विदाई दी। 
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला जज मोहम्मद दिलवर दानिश समेत जिले के चार न्यायाधीशों का स्थानांतरण हो गया है। जिला बार एसोसिएशन ने चारों न्यायाधीशों को समारोहपूर्वक विदाई दी।
विज्ञापन




जिला जज एसएमडी दानिश का स्थानांतरण देहरादून हुआ है। सिविल जज रिजवान अंसारी और सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर अकमल अंसारी का ऊधमसिंहनगर और सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट गरुड़ विवेक शर्मा का स्थानांतरण देहरादून हुआ है। जिला बार एसोसिएशन ने नगर के एक होटल में समारोह का आयोजन कर चारों न्यायाधीशों को विदाई दी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि जिला जज ने कई महत्वपूर्ण फैसलों का निपटारा किया। बार के साथ हमेशा सौहार्दपूर्ण व्यवहार रहा। निवर्तमान जिला जज के साथ ही सभी न्यायाधीशों ने जिला बार एसोसिएशन का आभार जताया। समारोह में जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, सचिव चंदन सिंह ऐठानी, पंकज धपोला, ललित फर्स्वाण आदि मौजूद थे।









हत्या के प्रयास और मारपीट के आरोपियों को मिली जमानत



अल्मोड़ा। हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में जिला सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने आरोपी पौड़ी गढ़वाल निवासी राहुल गुसाईं, संजीव धौलाखंडी, सूरज सिंह, प्रेम राम, सूरज कुमार की जमानत को दी है। बीते एक फरवरी को सल्ट निवासी अनोद कुमार ने थाने में पांचों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने उसके बड़े भाई को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिला सत्र न्यायाधीश ने सभी पक्षों को सुनने के बाद पांचों को जमानत दी है। आरोपियों की तरफ से अधिवक्ता मनोज कुमार पंत, भूपेंद्र सिंह मियान, शेखर लखचौरा ने पैरवी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें