बागेश्वर। विकास भवन सभागार में डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत फार्म लाइवलीहुड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने कहा कि रोजमेरी सहित अन्य औषधीय एवं सगंध पौधों की खेती किसानों की आर्थिकी मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन सकती है। सीडीओ आरसी तिवारी ने कहा कि कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और एरोमैटिक सेक्टर के बढ़ते बाजार को देखते हुए सगंध खेती को बढ़ावा देना किसानों के लिए आजीविका का बेहतरीन विकल्प है। प्रशिक्षण में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीओ सुनील कुमार, बीडीओ कपकोट ख्याली राम, तकनीकी अधिकारी सीमैप प्रवल प्रताप सिंह वर्मा, मनीष आर्या मौजूद रहे। संवाद