फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रधानों ने सीखा मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगाना

Wed, 29 Mar 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
प्रधानों ने सीखा मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगाना।
विज्ञापन
बागेश्वर। विकासखंड सभागार में ग्राम प्रधानों को मनरेगा मजदूरी की ऑनलाइन हाजिरी लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम प्रधानों को मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एमएमएस) की जानकारी देकर एमजीएनआरजीपी एप से मजदूरों की हाजिरी लगाना सिखाया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ आलोक भंडारी ने किया। उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा मजदूरों की हाजिरी ऑफलाइन लगती थी लेकिन हाजिरी में पारदर्शिता लाने के लिए अब ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य है। इसके लिए ग्राम प्रधानों को मोबाइल में एमजीएनआरजीपी एप डाउनलोड करना होगा। इस एप से मजदूरों के नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक कर हाजिरी लगाने के साथ काम करते समय की फोटो भी खींचकर अपलोड करनी होगी। अपलोड किया गया डाटा तत्काल ब्लॉक के सिस्टम में पहुंच जाएगा और बीडीओ मजदूरी के भुगतान की ऑनलाइन संस्तुति कर देंगे। ऑनलाइन हाजिरी से पात्र लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार मिलने में आसानी होगी और काम की तलाश में गांवों से हो रहा पलायन भी रुकेगा। जनौटी पालड़ी के प्रधान ललित जनौटी समेत अन्य ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण को लाभदायक बताकर नए सिस्टम की सराहना भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें