बागेश्वर में लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब का धंधा कर रहे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर और कपकोट पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब का धंधा कर रहे तीन लोगों को मय शराब गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान रविवार को कपकोट के प्रभारी थाना निरीक्षक तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुष्मिता राणा, कांस्टेबल दान सिंह, देवेंद्र वर्मा ने चेकिंग कर रहे थे।
पुल बाजार कपकोट के पास दो व्यक्ति गोविंद सिंह गढ़िया पुत्र अजय सिंह गढ़िया निवासी भंडारी गांव, गोविंद सिंह मर्तोलिया पुत्र नंदन सिंह मर्तोलिया ग्राम चीराबगड़ को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और लॉकडाउन के नियमों का उलघंन करने पर 188 आईपीसी, 51 (ख) आपदा प्रबंधन एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं बागेश्वर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक मीना रावत, कांस्टेबल रंजीत सिंह अधिकारी, अशोक पंवारने नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शिवनोला के पास हरीश सिंह बोरा पुत्र दान सिंह बोरा निवासी धारफाट वनखोला को 11 बोतल और 15 के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम, 188 आईपीसी और 51(ख) आपदा प्रबंधन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।