फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या

Fri, 17 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर यातायात की समस्या लगातार गंभीर हो रही है। वाहनों का दबाव बढ़ने से आए दिन सड़कों पर अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो रही है। नगर में मोटर मार्गों की चौड़ाई कम होने से अक्सर जाम लग रहा है। इन दिनों बारातों के कारण भी वाहनों की संख्या बढ़ गई है। नगर की व्यस्त बाजारों, पुलों के साथ ही कांडा मार्ग, तहसील मार्ग, पिंडारी मार्ग पर कई बार वाहनों की लंबी कतार लगना आम बात है। ऐसी हालत में यातायात पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती। यातायात की समस्या के कारण ही दिन के समय नगर में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था नहीं सुधर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें