फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में लगता रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर की संकरी सड़कों पर बुधवार दोपहर तक कई बार जाम लगा। जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर में जाम लगने का सिलसिला सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लगता रहा। दोपहर एक बजे बाद भीड़भाड़ कम होने से जाम लगने का सिलसिला थमा। नगर में अक्सर जाम लगता है। इसकी असल वजह सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण है। अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है। सड़क से अतिक्रमण हटाने की दिशा में सरकारी तंत्र और नगरपालिका कोई कदम उठाने की जहमत नहीं उठाते। पार्किंग स्थलों का अभाव भी जाम का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें