फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर लगा जाम

विज्ञापन
बागेश्वर भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर जाम लगने से लोग पसीना-पसीना हो गए। सोमवार सुबह टैक्सी स्टैंड के पास वाहनों का लंबा जाम लग गया है। जाम में फंसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे आम राहगीर भी परेशान रहे। गर्मी और ऊपर से जाम में फंसने से लोग पसीने से तरबतर हो गए। भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर रोजाना जाम की स्थिति है। लोगों का कहना है कि टैक्सी स्टैंड पर वाहन सही तरीके से पार्क न होने के कारण यहां कई बार जाम लग रहा है। आए दिन टैक्सी स्टैंड के आसपास जाम लग रहा है। उक्त मार्ग पर पैदल चलने वाले राहगीरों की भी खासा भीड़ रहती है। जाम लगने से पैदल चलने वाले लोग भी रोड पार नहीं कर पाए। देर तक वहां चौपहिया वाहनों का जाम लगा रहा है। पुलिस की मदद से जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें