फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वाहन की तलाश में भटकती रही गोवा की पर्यटक

Sat, 20 Apr 2024 04:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के टैक्सी स्टैंड पर वाहन के इंतजार में बैठी गोवा से आई पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। गोवा से घूमने निकली महिला पर्यटक चुनाव के कारण वाहन न मिलने से दिनभर भटकती रही। शुक्रवार को एक महिला बागेश्वर के टैक्सी स्टैंड में बैठी हुई मिलीं।
विज्ञापन

मालूम करने पर पता चला कि वह गोवा से उत्तराखंड घूमने आई है। फ्लेउर कर्ला मारिया आलमादा (54) निवासी जैनो वाददो जिला मलसेटते दक्षिणी गोवा ने बताया कि वह ऋषिकेश होते हुए बृहस्पतिवार की शाम को बागेश्वर पहुंची थीं। बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में रुकी। शुक्रवार को बागेश्वर से अल्मोड़ा या कौसानी जाना चाहती थीं. लेकिन चुनाव के कारण सुबह से कोई वाहन नहीं मिला। महिला पर्यटक शाम तक वाहन की तलाश में बागेश्वर में भटकती रहीं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें