फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: टमाटर हुआ लाल, कैसे बनाएं सब्जी और दाल

Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
टमाटर
विज्ञापन
बागेश्वर। पहले से ही महंगाई की मार से परेशान उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल टमाटर के दाम आसमान छूं रहे हैं। एक सप्ताह में कीमतों में दोगुना इजाफा होने से विक्रेता और ग्राहक परेशान हैं। लगातार बढ़ रहे भाव के बाद कई लोग टमाटर खरीदने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

मानसून की शुरूआत होने से पूर्व जिले में टमाटर 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था। पिछले बुधवार को टमाटर के दाम 60 रुपये प्रति किलोग्राम थे। शुक्रवार को भाव बढ़कर 80 रुपये हो गए। सोमवार को 100 रुपये किलो टमाटर बिक रहे थे जबकि बुधवार को दाम बढ़कर 120 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। जिस गति से टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं, उसे देखकर लोगों को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम याद आने लगे हैं।
सब्जी विक्रेता भूपेंद्र जोशी, हेम चंद्र सिंह परिहार, कैलाश कठायत आदि का कहना है कि बारिश के दिनों में टमाटर के दाम हर साल बढ़ते हैं। हालांकि इस बार जिस तरह से रोजाना कीमत बढ़कर आ रही है, वह चिंताजनक है। महंगाई के कारण ग्राहक भी सीमित मात्रा में टमाटर खरीदने लगे हैं।
विज्ञापन


- महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले ही रोजमर्रा की सामग्री के दाम आसमान छू रहे थे, अब दाम बढ़ने से टमाटर खरीदना भी मुश्किल हो गया है। लगातार बढ़ते दाम को देखते हुए फिलहाल टमाटर खरीदना ही छोड़ दिया है। जब दाम गिरेंगे, तभी टमाटर भोजन में शामिल होंगे। - उमा भरड़ा, गृहिणी, चौक बाजार, बागेश्वर
- खाद्य सामग्री महंगी होने का नुकसान गृहिणी को उठाना पड़ता है। स्वाद और मात्रा के बीच समझौता बिठाने में काफी दिक्कत होती है। टमाटर के बिना दाल हो सब्जी, खाने का स्वाद अधूरा लगता है। महंगा होने के कारण टमाटर का उपयोग कम करना मजबूरी बन गया है। - नीलम गढि़या, गृहिणी, मजियाखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें