फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: काल भैरव मंदिर के पास से शौचालय हटाने की मांग

विज्ञापन
बागेश्वर में नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देते काल भैरव मंदिर समिति के सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जूना अखाड़ा समिति, बागनाथ मंदिर समिति और कालभैरव मंदिर समिति ने कालभैरव मंदिर के समीप पुराने हो चुके शौचालय को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंदिर समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल को ज्ञापन देकर बताया कि कालभैरव मंदिर के समीप बने पुराने शौचालय को आधा तोड़कर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण जमीन भी उपयोग में नहीं आ पा रही है। जमीन मालिक संदीप साह ने कहा कि शौचालय उनकी नाप भूमि पर बना है। जिसे हटाने की मांग पूर्व में भी की गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब शौचालय के आसपास अतिक्रमण होने लगा है। वहां पर महंत जूना अखाड़ा शंकर गिरी महाराज, बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, प्रेम गिरी, नारायण गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें