मौसम विभाग ने 14 जुलाई की शाम से अगले 72 घंटे के भीतर जनपद के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को फील्ड स्तर के कर्मचारियों को तैनाती स्थल पर बने रहने के लिए निर्देशित करने को कहा गया है। साथ ही नदी-नालों के किनारे निवास करने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।