बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताओं के लिए विषय से संबंधित तीन दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण शुक्रवार को होगा। समग्र शिक्षा के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में कक्षा 11 और 12 के प्रवक्ताओं की सहभागिता अनिवार्य की गई है। प्रशिक्षण दो चरणों में संपादित किया जा रहा है। प्रथम चरण 30, 31 अक्तूबर और एक नवंबर को भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी और भूगोल विषय के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। द्वितीय चरण दो, तीन और चार नवंबर को रसायन विज्ञान, गणित और अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ताओं के लिए होगा। डायट प्राचार्य कमलेश्वरी मेहता की ओर से सभी ब्लॉक को पत्र जारी कर राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के पूर्णकालिक प्रवक्ताओं को निर्धारित तिथि पर कार्यशाला में भाग लेने हेतु कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।