कांडा में खतरा बने बिजली के तार।
- फोटो : amar ujala
कांडा पड़ाव के मुख्य चौराहे पर खतरा बने विद्युत तारों को विभाग ने अभी तक नहीं हटाया है। बिजली के तारों के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। कांडा पड़ाव चौराहे पर कालिका मंदिर गेट के समीप से गुजरने वाली थ्री फेज लाइन के तार एक मकान के लिए खतरा बने हैं। बिजली के तार कालिका मंदिर के परिसर में पदम के पेड़ से को भी छू रहे हैं इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग से एक पोल लगाकर लाइन शिफ्ट करने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। एक माह पूर्व इस मामले से विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को भी इस समस्या से अवगत कराया गया था इसके बावजूद खतरा बनी लाइन को शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से शीघ्र खतरा बने तारों को शिफ्ट करने की मांग की है।