फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर आने वालों की होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
Those coming to Bageshwar will be investigated by Corona
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जिले में बाहर से आने वाले लोगों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बिलौना और कौसानी में बनाए गए स्टेजिंग एरिया को दोबारा संचालित कर यहां बाहर से आने वाले लोगों की शत प्रतिशत कोरोना जांच करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। साथ ही उनका डाटा तैयार करने के लिए भी कहा है। जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच करना आवश्यक है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर बागेश्वर डीएम के निर्देश
-पूर्व में गठित समितियों को जो दायित्व और जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसी के आधार पर सभी अधिकारी स्टेजिंग एरिया में कार्य करें।
-ग्राम पंचायत में गठित निगरानी समिति को भी सक्रिय किया जाए।
-उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी को होली के मौके पर जिले में बाहर से आने वाले सभी लोगों की सैपलिंग करने के निर्देश दिए हैं।
- कोरोना लक्षण वाले व्यक्ति की सूचना स्वास्थ्य केंद्र और कंट्रोल रूम को दें।
- बाहर से आने वाले वाहन चालकों की भी अनिवार्य रूप से सैंपलिंग कराएं।
- बिलौना बस अड्डे और कौसानी में सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें