फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: घिंघारूतोला और जौलगांव में चार दिन से नहीं आया पानी

विज्ञापन
बागेश्वर के ​घिंघारूतोला में हैंडपंप से पानी भरता ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। घिंघारूतोला और जौलगांव में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। नलों में पानी नहीं आने से जौलगांव के ग्रामीण और घिंघारूतोला बाजार के व्यापारी हैंडपंप पर निर्भर हो गए हैं। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से जल्द पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। घिंघारूतोला और जौलगांव के लिए पैसिया से पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। इन दिनों गर्मी बढ़ने से अधिकांश पेयजल स्रोत सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। जौलगांव के लिए बनी पेयजल योजना के स्रोत का जलस्तर कम हो गया है। स्रोत सूखने का सीधा असर क्षेत्र के पेयजल उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान हरीश कुमार ने बताया कि गांव के नौलों का पानी भी खत्म हो गया है। लोगों को घिंघारूतोला बाजार में लगे हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। ग्रामीण गिरीश चंद्र, लक्ष्मण सिंह, जगदीश राम, मोहन राम, सुभाष कुमार आदि ने बताया कि क्षेत्र के लोग पेयजल संकट से परेशान हैं लेकिन उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है। इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि घिंघारूतोला क्षेत्र में स्रोतों का जलस्तर गिरने से पेयजल संकट है। विभाग घिंघारूतोला बाजार में टैंकर से आपूर्ति कर रहा है। शुक्रवार को भी दो टैंकर पानी भेजा गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें