फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में लगता रहा जाम

विज्ञापन
बागेश्वर के गोमती पुल के पास लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर की सड़कों पर सोमवार को कई बार जाम लगा। इससे वाहन संचालकों के साथ ही आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक रहती है। गोमती पुल और एसबीआई तिराहे में दिन में कई जाम लगा। जाम खुलवाने में पीआरडी जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक बार तो करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। गोमती पुल में वाहनों की कतार लग गई। स्टेशन रोड, कांडा रोड में भी कई थोड़े-थोड़े समय के लिए जाम लगा। जिला मुख्यालय की सड़कों के संकरा होने के कारण अक्सर जाम लगता है। जाम में वाहन फंसने से वाहन संचालकों को तो दिक्कतों का सामना करना ही पड़ता है, राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें