फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जाम ने बढ़ाई राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी

Sat, 02 May 2026 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बाजार में चहल-पहल बढ़ने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। पैदल आवाजाही करने वाले राहगीरों के लिए भी मुख्य समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के कांडा रोड से लेकर माल रोड तक सुबह से जाम लगना शुरू हो गया। काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल, कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के आने-जाने का समय रहता है। इस दौरान बस, टैक्सी समेत दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रुक-रुक कर चलने वाले वाहनों के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें तेज धूप में वाहनों के बीच खड़े रहकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। काम पर जाने वाले लोगों को समय पर नहीं पहुंचने में देर हो जाती है। कुछ जगहों पर सड़क के किनारे खड़े बेतरतीब वाहन भी कई बार जाम का कारण बन रहे हैं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें