बागेश्वर। बागेश्वर - गिरेछीना सड़क पर तेंदुए के बीच सड़क पर अचानक आने से स्कूटी सवार फिसलकर गिर गया। उसे हल्की चोटें आई हैं।
रविवार को बागेश्वर से गिरेछीना की ओर जा रहे स्कूटी सवार प्रवीण मेहता को अमस्यकोट के पास सड़क के बीचोंबीच अचानक तेंदुआ दिखा। तेंदुए के दिखते ही वह घबराकर गिर गया। गिरने के बाद उसने शोर मचाना शुरू किया तो स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग चुका था। लोगों का कहना है कि आए दिन लोगों को इस सड़क पर तेंदुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से नियमित गश्त करने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से रात के वक्त सड़क से अकेले दोपहिया वाहन से यात्रा नहीं करने की अपील की है। संवाद