बागेश्वर के जारती गांव में अंधड़ से उड़ी मकान की छत। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इन दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में रोज शाम को तेज हवा चल रही है। शनिवार की शाम को कपकोट के दूरस्थ इलाके जारती गांव में एक आवासीय मकान की टिन की छत उड़ गई। हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। जारती निवासी अनी राम पुत्र बची राम ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।