फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मतदाता सूची में सुधार के लिए नौ तक लगेंगे शिविर

Fri, 03 May 2024 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम अनुराधा पाल ने नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों में सुधार के लिए सभी वार्डों में सात दिन का विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मोनिका ने बताया कि नगर पालिका परिषद में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने व त्रुटियों में सुधार किये जाने हेतु तीन से नौ मई तक वार्डों के मतदान केंद्रों में संगणक विशेष शिविर लगा रहे हैं। जिन वोटर का नाम निर्वाचक नामावली में छूट गया हो या नाम में त्रुटि हो, वह निर्धारित तिथियों में अपने-अपने क्षेत्र के संगणक से मतदान केंद्र में जाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज और त्रुटि को सुधार कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें