फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडा परगने में स्थायी एसडीएम का पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कांडा परगने में कई महीने से एसडीएम का पद रिक्त है। सब डिवीजन में वर्ष 2023 के अंत से एसडीएम का पद खाली है। यहां का प्रभार कपकोट के एसडीएम के पास है। स्थायी एसडीएम न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह गढि़या का कहना है कि सब डिवीजन एसडीएम विहीन होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमस्यार घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि लंबे समय तक परगने में स्थायी एसडीएम न होना गलत है। इधर, कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या का कहना है कि कांडा सब डिवीजन में स्थायी एसडीएम की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें