फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नहीं खुल सका जन औषधि केंद्र पर लटका ताला

Wed, 03 Apr 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल परिसर में  ​स्थित जन औष​धि केंद्र पर लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में खोला गया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र करीब छह माह से बंद पड़ा है। केंद्र बंद होने से लोगों को सस्ती दवाइयां नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

जनवरी 2019 में रोगियों को कम दरों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया था। हालांकि जन औषधि केंद्र पूर्व में भी अक्सर पर्याप्त दवाइयों के न होने के कारण चर्चा में रहता आया है। इधर, एसीएमओ डॉ. देवेश चौहान का कहना है कि जन औषधि केंद्र के बंद होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। संवाद

बागेश्वर अस्पताल में पहुंचे 477 लोग
बागेश्वर। बदलते मौसम के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 477 लोग पहुंचे। फिजीशियन कक्ष, ईएनटी कक्ष, बाल रोग कक्ष, नेत्र रोग कक्ष, अस्थि रोग कक्ष में बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे। फिजिशियन डॉ. सीएमएस भैंसोड़ा ने बताया कि अधिकतर मरीज वायरल बुखार की चपेट में हैं। अधिकतर बच्चे भी बुखार और पेट दर्द के उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो 02 बीजीएस 08 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें