फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी धधक रहे जंगल

विज्ञापन
बागेश्वर के लोब के जंगल में लगी आग से उठता धुआं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। फायर सीजन समाप्त हुए एक पखवाड़ा बीत चुका है लेकिन जंगलों में आग लगने का सिलसिला नहीं रुका है। बुधवार को काफलीगैर क्षेत्र के लोब के जंगल में अचानक आग लग गई। जंगल में धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग लगने से वनस्पति को नुकसान पहुंच रहा है। पिछले दो दिन से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है, जिससे वातावरण में गर्मी है। आग लगने के पीछे शरारती तत्वों का हाथ माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने आग पर काबू पाने की मांग की है। कहा है कि आग से वनस्पति को भारी नुकसान हो रहा है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह नयाल ने बताया कि आग लगने की घटना उनके संज्ञान में नहीं है। इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। आग बुझाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें