जिले के कई स्थानों पर जंगलों में आग लगने के कारण वातावरण में धुंध छाने लगी है। भराड़ी के पास जंगल में आग के कारण गर्मी का असर बढ़ा है।
बागेश्वर जिला मुख्यालय के आसपास चीड़ के जंगलों मेें कई बार आग लग चुकी है। कौसानी के पिनाथ मंदिर क्षेत्र और आसपास के जंगलों में आग लग जाने के कारण धुुंध छा गई है।
हिमालयी दृश्य धुंध में छिप जाने से सैलानी भी निराश हैं। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।