जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को डीजल के लिए लोग परेशान रहे। नगर के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही डीजल खत्म हो गया था। जिससे डीजल चालित वाहनों के चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने आसपास के अन्य स्थानों पर जाकर डीजल का इंतजाम किया। पंप मालिकों ने बताया कि इस बीच कंपनियों के गोदामों से ही कम डीजल आने के कारण यह समस्या पैदा हुई।