फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: पौंसारी की आपदा में लापता गिरीश का शव मिला, सात किमी दूर मिला; ऐसे सड़क तक पहुंचाई लाश

Sun, 07 Sep 2025 09:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

28 अगस्त को पौंसारी गांव के खाईइजर तोक में आई आपदा के बाद से लापता गिरीश चंद्र का शव बरामद हो गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से करीब सात किमी दूर कनलगढ़ नदी से बरामद किया।
विज्ञापन
पौंसारी गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बागेश्वर जिले में विगत 28 अगस्त को पौंसारी गांव के खाईइजर तोक में आई आपदा के बाद से लापता गिरीश चंद्र का शव बरामद हो गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से करीब सात किमी दूर कनलगढ़ नदी से बरामद किया। शव चचई गांव के पास ओखलीसेरा में नदी किनारे मलबे में दबा था। लापता पूरन चंद्र की तलाश अब भी जारी है।

बीते महीने खाईइजर तोक के पीछे से आए मलबे के सैलाब में दो परिवारों के पांच लोग बह गए थे। बसंती देवी और बचुली देवी के शव 29 अगस्त को बरामद हो गए थे जबकि रमेश चंद्र का शव 30 अगस्त को बरामद किया गया था।

रमेश चंद्र-बसंती देवी के पुत्र गिरीश (10) और बचुली देवी के पुत्र पूरन चंद्र (42) की खोजबीन जारी थी। रविवार को टीम बैसानी से चचई के बीच खोजबीन कर रही थी। दोपहर बाद एक युवक ने बच्चे के शव दिखाई देने की सूचना दी। इस पर टीम ने नदी में बहकर आए मलबे और पेड़ की जड़ों के बीच बच्चे का शव फंसा देखा। नदी से सड़क तक खड़ी चढ़ाई के चलते शव को लाना कठिन था।

इसके बाद एनडीआरएफ के जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक अपनाई और रस्सी की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस शाम को शव लेकर जिला अस्पताल पहुंची।

डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि लगातार खोजबीन की जा रही थी। गिरीश का शव बरामद हो गया है। पूरन चंद्र की तलाश के लिए खोजबीन जारी रहेगी। पौंसारी गांव में आपदा प्रभाविताें की मदद के लिए जरूरी कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें