फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वृंदावन दर्शन को गए व्यापारी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक

Wed, 21 Jan 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। धार्मिक यात्रा पर वृंदावन गए भराड़ी के एक प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर भराड़ी पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। सरयू और खीरगंगा के पावन संगम पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मूल रूप से फरसाली निवासी और वर्तमान में भराड़ी में व्यवसाय कर रहे धीरेंद्र कोश्यारी (38) पुत्र राजेंद्र सिंह कोश्यारी एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वृंदावन की यात्रा पर गए थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार को वहां अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और आकस्मिक निधन हो गया। हंसते-खेलते यात्रा पर निकले परिवार के लिए यह खबर वज्रपात जैसी रही। बुधवार सुबह परिजन शव लेकर भराड़ी पहुंचे, जहां शव यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण शामिल हुए। सरयू-खीरगंगा संगम तट पर उनके चाचा प्रताप सिंह कोश्यारी ने चिता को मुखाग्नि दी। धीरेंद्र अपने पीछे दो मासूम बच्चों, बेटी नायरा और बेटे पीयूष को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें