फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में नहीं खुले मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा

विज्ञापन
बागेश्वर में बंद पड़े बागनाथ मंदिर के कपाट। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में शासन के निर्णय के बाद भी सोमवार को मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा नहीं खुले।
विज्ञापन

बागेश्वर जिला मुख्यालय के प्रख्यात बागनाथ धाम के साथ ही तमाम मंदिरों के कपाट बंद रहे। मस्जिद और गुरुद्वारा में भी ताला लगा रहा।
बागनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि मंदिरों को खोलने के संबंध में प्रशासन का आदेश नहीं मिला है। बताया कि कुछ रोज पूर्व कोतवाली में सभी धर्मों के धर्म गुरुओं, मंदिर कमेटी के लोगों की बैठक हुई थी। बैठक में सभी लोगों ने फिलहाल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा न खोलने की राय दी थी। कहा कि मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने पर अभी संशय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें