बागेश्वर में छाया कोहरा। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इन दिनों सर्दी बढ़ने से ऊंचाई वाले इलाकों में तो कड़ाके की ठंड पड़ ही रही है। घाटी वाले इलाकों में कोहरे से दिक्कत बढ़ गई है।
घाटी वाले इलाकों में रोज सुबह नदियों से कोहरा उठ रहा है। जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट के घाटी वाले इलाके सुबह नौ बजे तक कोहरे के आगोश में रहते हैं। कोहरे के कारण सुबह नौ बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं होते हैं। कोहरे के दौरान ठंड का असर बढ़ जाता है।