बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के होराली गांव में अंजली (13) पुत्री हरक राम छत से अचानक नीचे गिर गई। उसके हाथ और पैर में चोट आई है। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. साक्षी ने बताया कि अंजली के पैर की हड्डी टूट गई है। हाथ में भी चोट है। उसका जिला अस्पताल में ही इलाज किया जाएगा। संवाद