फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: देवीकुंड में मंदिर निर्माण की जांच के लिए टीम रवाना

Thu, 18 Jul 2024 03:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट से देवीकुंड के लिए रवाना होने से पूर्व टीम को ब्रीफ करते एसडीएम और सीओ। 
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। सुंदरढुंगा घाटी में देवीकुंड में बने चर्चित मंदिर की जांच के लिए प्रशासन ने टीम रवाना कर दी है। दानपुर सेवा समिति ने सोमवार को उच्च हिमालयी क्षेत्र में मंदिर बनने और देवीकुंड में स्नान करने का मामला डीएम के सामने उठाया था। कांग्रेसियों ने भी इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया था। डीएम के निर्देश पर कपकोट के एसडीएम अनुराग आर्य ने 17 सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम में कपकोट के तहसीलदार राजेंद्र सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट, एसडीआरएफ, वन, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक शामिल हैं।
विज्ञापन

देवीकुंड, कपकोट से करीब 70 किमी की दूरी पर सुंदरढूंगा ग्लेशियर क्षेत्र में है। वहां पहुंचने में टीम को दो दिन का समय लगेगा। देवीकुंड के पास आनंदेश्वरी मां दुर्गा मंदिर का निर्माण स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वामी चैतन्य आकाश की देखरेख में हुआ है। दानपुर सेवा समिति के लोगों को देवीकुंड में मंदिर बनाने और कुंड में स्नान करने पर आपत्ति है। स्वामी चैतन्य आकाश का देवीकुंड में स्नान करने का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

एसडीएम, कपकोट, अनुराग आर्य ने बताया कि दानपुर सेवा समिति के कुछ लोग डीएम से मिले थे। इन लोगों का आरोप था कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में अवैध निर्माण किया गया है। जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम में एसडीआरएफ, पुलिस, वन, आपदा के विशेषज्ञ शामिल हैं। अवैध निर्माण का मामला सामना आया तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। स्वामी चैतन्य आकाश का सत्यापन पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें