बागेश्वर से देहरादून रवाना होती कबड्डी की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। देहरादून में चल रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भागीदारी के लिए जिले की कबड्डी टीम रवाना हो गई है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 बालकों की टीम को रवाना किया। वहां पर खेल प्रशिक्षक गणेश सिंह धपोला, रविंद्र हरड़िया, कैलाश कुमार, नंदन किशोर जोशी आदि थे।