फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम अनुराधा ने की टीम ने जीता युगल और मिश्रित युगल का खिताब

विज्ञापन
बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हुई खेल प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी पुरस्कार के साथ। ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन और ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। बैडमिंटन मुकाबलों में डीएम अनुराधा पाल ने भी भागीदारी और युगल के साथ ही मिश्रित युगल का खिताब जीता। एसपी हिमांशु वर्मा ने भी बैडमिंटन के मैत्री मैच में हिस्सा लिया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित दो दिनी प्रतियोगिता के समापन दिवस पर खेले गए बैडमिंटन मुकाबलों में अंडर-11 आयु वर्ग में हिमानी कोरंगा, कार्तिक रावत, अंडर-13 में दिया टाकुली और साहिल खिचियाल, अंडर-17 आयु वर्ग में स्नेहा जोशी और सागर कुमार विजेता रहे।
ओपन के पुरुष वर्ग में शंकर सिंह गढ़िया और युगल में शंकर तथा अनिल की जोड़ी ने जीत हासिल की। महिला युगल में डीएम अनुराधा पाल और मोनिका, मिश्रित युगल में डीएम अनुराधा पाल और तुषार मेहता की टीम ने बाजी मारी। समापन कार्यक्रम में बालिका ओजस्विनी ने कविता सुनाई। संचालन डॉ. हरीश सिंह दफौटी ने किया। वहां पर डीएसओ सीएल वर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी हरेंद्र ठाकुर, मयंक बंसल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें