फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिक्षकों ने सीखा कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाना

Thu, 11 Dec 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में थिएटर इन एजुकेशन कार्यशाला जारी रही। कार्यक्रम में शिक्षकों को कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाना सिखाया गया। इसमें 40 प्राथमिक शिक्षक भागीदारी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को संदर्भदाता सिमरन नागपाल और डिंपल मेहता ने कहानी कहने के दौरान चेहरे के हावभाव, कहानी की गति और प्रस्तुतीकरण के दौरान शारीरिक भाषा में तालमेल की जानकारी दी। बताया कि समूह में तालमेल, सहयोग और आपसी समझ विकसित कर कक्षा-कक्ष को अधिक सहभागितापूर्ण बनाया जा सकता है। थियेटर एजुकेशन बच्चों में टीमवर्क, भरोसा और नेतृत्व क्षमताओं को विकसित करने में अत्यंत प्रभावी तकनीक है। उन्होंने विद्यार्थियों की स्मृति, कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए रिटेलिंग या बार-बार दोहराने पर जोर देने को कहा। अंतिम सत्र में कविता और अभिनय के माध्यम से शिक्षण की जानकारी दी। डायट प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने दिनभर की गतिविधियों की सराहना की। वहां रवि कुमार जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें