फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: टीचर्स इलेवन ने द्रौपदी कंस्ट्रक्शन की टीम को हराया

विज्ञापन
बागेश्वर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता टाचर्स इलेवन का बल्लेबाज। संवाद न्यूज एजे - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब कठायतबाड़ा के तत्वावधान में आयोजित प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। उद्घाटन मुकाबले में टीचर्स इलेवन की टीम ने द्रौपदी कंस्ट्रक्शन की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एसएस धपोला ने क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, वॉटर पोलो के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय कोच हयात सिंह खेतवाल, व्यवसाय नरेंद्र खेतवाल थे। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन मुकाबला शुरू कराया।
उद्घाटन मुकाबला काफी रोचक रहा। टॉस जीतकर टीचर्स इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 158 रन बनए। जवाब में खेलने उतरी द्रौपदी कंस्ट्रशन की टीम सात विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। अंपायर राजेश कनौली, जगदीश थे। इस मौके पर गणेश धपोला, दीपक खेतवाल, हीरा बल्लभ भट्ट, आनंद परिहार, संजीव खेतवाल, दीपक हर ड़िया, मनोज खेतवाल, कमल खेतवाल, ललिसत कुमार, त्रिलोक हरड़िया, सुनील टंगड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें