फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने सीखा खेल-खेल में गणित पढ़ाना

विज्ञापन
बागेश्वर डायट में आयोजित कार्यशाला में विचार रखते बीईओ चक्षुपति अवस्थी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अबेकस प्रशिक्षण कार्यशाला जारी है। तीनों ब्लॉकों से आए 30 शिक्षक कार्यशाला में अबेकस के माध्यम से गणित पढ़ाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को खेल-खेल में गणित पढ़ाने और गणित को रुचिकर विषय बनाकर प्रस्तुत करने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यशाला में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीईओ चक्षुपति अवस्थी ने कहा कि सीखे ज्ञान को कक्षा कक्ष तक पहुंचाने के बाद ही प्रशिक्षण को सार्थक बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण संयोजक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत निपुण भारत के लक्ष्य के अनुरूप गणित की मूलभूत दक्षताओं को पूरा करने में सहायक होगा।
अबेकस के माध्यम से बच्चों की एकाग्रता, तर्कशक्ति, आत्मविश्वास और स्मरण शक्ति का विकास होगा। वहां पर प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला, डॉ. प्रेम मावड़ी, डॉ. केएस रावत, संदीप कुमार जोशी, डॉ. दया सागर, जगदीश दफौटी, केदार मेहता, मीना नैनवाल आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें