फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने ऑफलाइन पढ़ाएं फिर लें परीक्षा

विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के छात्र नेताओं ने दो माह की ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने के बाद ही परीक्षाएं कराने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कोरोना काल में कॉलेज बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। कई छात्र-छात्राएं नेटवर्क की समस्या के चलते ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं ले पाए। कुमाऊं विवि ने आठ मार्च से परीक्षाएं कराने की तिथि घोषित कर दी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अभी कुछ समय और चाहिए। इस संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. रंजना शाह के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को भापन भेजा। ज्ञापन भेजने वालों में राहुल जोशी, सौरभ जोशी, आशीष कुमार, हरेंद्र दानू, शिवम पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें