बागेश्वर।कपकोट के तिरुवाण वार्ड के सभासद तनुज तिरुवा और उनकी पत्नी पूजा ने पौधरोपण कर वैवाहिक जीवन का आगाज किया। नवदंपति ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए नींबू और अमरूद के पौधे रोपे। नवदंपति ने आजीवन पौधों की देेखभाल करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी लोगों से घर में होने वाले शुभ कार्य पर एक पौधा रोपने और उसकी देखभाल करने की अपील भी की। सभासद की पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।