गरुड़ में टेलेंट में एक बालिका नृत्य की प्रस्तुती देते
- फोटो : अमर उजाला
साहस संगीत विद्यालय बागेश्वर की ओर आयोजित टेलेंट शो में बच्चों ने अपनी प्रतिभा की शानदार प्रस्तुति दी।
केडी पांडे रामलीला मैदान में रामलीला मंच पर साहस संगीत विद्यालय द्वारा आयोजित टेलेंट शो में विभिन्न इलाकों से आए बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहां पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, देवकी नंदन जोशी, बबलू नेगी, गिरीश पांडे आदि ने विचार रखे। प्रतियोगिता के आयोजक लक्ष्मण गौतम ने कहा कि शीघ्र गरुड़ में संगीत विद्यालय खोला जाएगा।