बागेश्वर के कुलाऊं में बर्फबारी के बीच मतदाता जागरुकता का संदेश देती स्वीप की टीम। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वीप की टीम ने बर्फबारी वाले इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक किया और शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। स्वीप की टीम ने सिरकोट, कुलाऊं आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को सी विजिल, वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में भी बताया गया। वहां पर उमेश जोशी, जीपी कुनियाल, प्रमोद जोशी, मोहिनी पांडेय, ममता पांडेय आदि थे।